मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पुंछ में SRO-43 मामलों की जिला स्तरीय समिति ने की समीक्षा उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के परिजनों से जुड़े मामलों के निपटारे पर जोर पुंछ,हमीरपुर :महात्मा टिकैत की जयंती पर किसान हितों पर हुई चर्चा, सफाई कर्मी का किया सम्मानतीसरी बार सोहनलाल श्रीमाली जी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गयाहमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंसेंधवा पुलिस का बड़ा धमाका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर राज्य जीरो के 03आरोपी गिरफ्तार , ब्रेजा कार वह 17000 नगद बरामद।अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश रुपए 30 लाख की 61 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।बैंकिंग न्यूज़,,, गुमशुदा की तलाश बड़वानी से पति-पत्नी लापता पुलिस ने जारी की तलाश।पांढुर्ना क्षेत्र में कम बारिश से किसान संकट में, राहत की जगह किसानों पर ही कार्यवाही की तैयारीआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात,,,देवचंद कॉलेज अर्जुन नगर च्या वतीने आयोजित शिवाजी विद्यापीठ अंतर विभागीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धा आज पार पडल्यापुंछ में SRO-43 मामलों की जिला स्तरीय समिति ने की समीक्षा उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के परिजनों से जुड़े मामलों के निपटारे पर जोर पुंछ,हमीरपुर :महात्मा टिकैत की जयंती पर किसान हितों पर हुई चर्चा, सफाई कर्मी का किया सम्मानतीसरी बार सोहनलाल श्रीमाली जी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गयाहमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंसेंधवा पुलिस का बड़ा धमाका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर राज्य जीरो के 03आरोपी गिरफ्तार , ब्रेजा कार वह 17000 नगद बरामद।अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश रुपए 30 लाख की 61 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।बैंकिंग न्यूज़,,, गुमशुदा की तलाश बड़वानी से पति-पत्नी लापता पुलिस ने जारी की तलाश।पांढुर्ना क्षेत्र में कम बारिश से किसान संकट में, राहत की जगह किसानों पर ही कार्यवाही की तैयारीआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात,,,देवचंद कॉलेज अर्जुन नगर च्या वतीने आयोजित शिवाजी विद्यापीठ अंतर विभागीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धा आज पार पडल्या
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :ऑनलाइन पढ़ाई और कड़ी मेहनत से आयुष ने नीट में हासिल किए 584 अंक, बने युवाओं के लिए प्रेरणा

हमीरपुर :ऑनलाइन पढ़ाई और कड़ी मेहनत से आयुष ने नीट में हासिल किए 584 अंक, बने युवाओं के लिए प्रेरणा
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

सुमेरपुर (हमीरपुर)। सीमित संसाधनों और घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई के दम पर सुमेरपुर के आयुष गुप्ता ने नीट-2026 में 720 में से 584 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इससे पहले उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे तथा जेईई मेन्स के जनवरी सत्र में 94.79 परसेंटाइल हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह नीट की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

आयुष ने बताया कि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। घर पर रहकर नियमित ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से प्रतिदिन 10 से 11 घंटे अध्ययन किया। कठिन विषयों का लगातार अभ्यास, समय का बेहतर प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रहे।

आयुष के पिता सतीश चंद्र गुप्ता व्यापारी हैं, जबकि माता मीना गुप्ता गृहिणी हैं। परिवार ने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया। बड़ी बहन प्राची गुप्ता बी.फार्मा के बाद दिल्ली में नौकरी कर रही हैं, जबकि छोटी बहन साक्षी लखनऊ से बीडीएस की पढ़ाई कर रही हैं। आयुष ने बताया कि बड़े भाई अंकुश गुप्ता और दीपक गुप्ता मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं, जिनसे उन्हें डॉक्टर बनने की प्रेरणा मिली। वहीं उनके भाई एवं मौदहा के शिक्षक हरिमोहन गुप्ता ने समय-समय पर उन्हें टाइम मैनेजमेंट और अनुशासित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

आयुष की सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर बिना महंगी कोचिंग के भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।