A2Z सभी खबर सभी जिले की

भूपसिंह सुरेला और एडवोकेट प्रदीप यादव का जोरदार स्वागत

विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर

कस्बे के मानसी मार्केट के व्यापारियों द्वारा राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन मे एडवोकेट प्रदीप यादव को स्टेट कोऑर्डिनेटर तथा भूपसिंह सुरेला को बानसूर विधानसभा महासचिव नियुक्त किए जाने पर स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर मानसी मार्केट के व्यापारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे जिन्होंने एडवोकेट प्रदीप यादव और भूपसिंह सुरेला को माला पहनाकर व साफा बांकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भूपसिंह सुरेला मनोनित पार्षद हैं और गरीब नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष हैं। उनकी नियुक्ति पर कस्बे में खुशी की लहर है और लोगों ने उनके नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है। एडवोकेट प्रदीप यादव और भूपसिंह सुरेला की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर एडवोकेट प्रदीप यादव और भूपसिंह सुरेला ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे।

Related Articles

विज्ञापन

Show More
Back to top button