मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त।

 

  • नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त।
  • सिंगरौली: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त।

सिंगरौली :- नगरीय क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशानुसार निगम अमले ने आज एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम अमला क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक की अवैध सप्लाई करने वालों पर निगरानी रखे हुए था। इसी दौरान एक प्लास्टिक सप्लायर को चिन्हित किया गया। कार्रवाई की भनक लगते ही सप्लायर वाहन से प्लास्टिक सामग्री फेंककर मौके से फरार हो गया। इसके बाद निगम अमले ने मौके से लगभग 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया।

Related Articles

इस कार्रवाई में आईईसी मेंबर राजन पाण्डेय एवं नरेंद्र चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने जब्ती के साथ-साथ सप्लायर की पहचान कराने में सहयोग किया।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!