A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से तीन सगे भाई-बहनों की मौत, शादी वाले घर में पसरा मातम

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास मझगवां रोड पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो सगी बहनों और उनके भाई की दर्दनाक मौत हो गई।

Related Articles

बताया जा रहा है कि तीनों बिना हेलमेट के बाइक से जा रहे थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीलम और तेज प्रताप की हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन नीलम की वहां मौत हो गई। तेज प्रताप को कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, युवतियां अपनी बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ जा रही थीं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button