डिंडौरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में पुलिस ने करीब 26 लाख 13 हजार रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब, पिकअप वाहन और मोबाइल फोन जप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।मुखबिर से सूचना मिलने पर शहपुरा पुलिस ने दो विशेष टीमों का गठन कर संभावित मार्गों पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर तेज रफ्तार से भाग निकला।भागने के दौरान एनएच-45 पर विक्की ढाबा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वाहन की ट्रॉली पर बंधी त्रिपाल हटाई तो अंदर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं। दुर्घटनास्थल राष्ट्रीय राजमार्ग होने और यातायात प्रभावित होने के कारण पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को सीधा कर थाना शहपुरा पहुंचाया, जहां विधिवत तलाशी में लगभग 1500 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, एक पिकअप वाहन और मोबाइल फोन जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल कीमत 26 लाख 13 हजार 40 रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद परवेज खान ने बताया कि शराब शहडोल निवासी ज्वाला सिंह ने जबलपुर निवासी राजेश तक पहुंचाने के लिए दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही शराब के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।
“शहपुरा पुलिस की इस कार्यवाही ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ अब लगातार सख्त कार्यवाही होगी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
इनका कहना है
कल 31’ जुलाई को जानकारी मिली थी कि जबलपुर की ओर एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है जिस पर तत्काल थाने से टीम रवाना की गई विक्की ढावा के पास से पिकअप वाहन पलटी थी जिससे से 1500 लीटर शराब पकडी गई जिसकी कीमत लगभग 26 लाख 13 हजार रू. है गिरफतार आरोपी ने दो अन्य लोगों के नाम बताये है तीन व्यक्तिओं के खिलाफ अपराध कायम कर जॉच की जा रही है।
अनुराग जामदारथाना प्रभारी शहपुरा
.jpeg)

