A2Z सभी खबर सभी जिले की

एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत 

ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला

एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत

ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला

जहानाबाद। जिले में एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिबू बिंद के रूप में हुई है, जो विशु विगहा गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, शिबू बिंद मंगलवार को अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

Related Articles

बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण जब नदी किनारे गए, तो उन्होंने पानी में एक शव तैरता देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान शिबू बिंद के रूप में की। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना ओकरी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Show More
Back to top button