मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
करोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मेघनाथ घाट पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने की माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना

मेघनाथ घाट पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने की माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना
WhatsApp Facebook



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के “विकसित भारत–विकसित मध्यप्रदेश” के संकल्प को साकार करने की दिशा में कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने लोकसभा क्षेत्र धार की कुक्षी विधानसभा अंतर्गत निसरपुर मंडल स्थित पौराणिक मेघनाथ घाट पहुंचकर पुण्यसलिला माँ नर्मदा के पावन दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात केंद्रीय राज्यमंत्री ने मेघनाथ घाट पर संचालित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

क्रूज पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा तट पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आवश्यक विकास कार्यों को गति दी जा रही है। हमारा प्रयास है कि मध्यप्रदेश की पावन धरा से प्रारंभ होने वाली यह पर्यटन श्रृंखला शीघ्र ही गुजरात के केवड़िया तक पहुंचे। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद
मेघनाथ घाट पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने क्षेत्रीय ग्रामीणजनों से भी आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर भाजपा धार जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री चंचल पाटीदार, निसरपुर मंडल अध्यक्ष श्री शिवम यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।