A2Z सभी खबर सभी जिले की

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया वार्षिक परीक्षा परिणाम

डिंडोरी ।मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में कल दिनांक 31.3.2026 दिन मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ वार्षिक परिणाम घोषित किया गया जिसमें माँ विंध्यावासिनी शिक्षा समिति की अध्यक्ष एवं प्राचार्या श्रीमती रुचि पांडेयसचिव अतुल पाठक एवं समिति के सदस्य नन्हें सिंह धुर्वे शाला स्टाफ में अंशुल कुमार पाठकदेवेंद्र कुमार मंदेउर्मिला परस्तेअमृता यादव के साथ साथ पालकों सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके मां सरस्वती की वंदना से हुआ। संस्था प्रमुख श्रीमती रुचि पाण्डेय ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्कारक्षम्य वातावरण में अध्ययन अध्यापन कार्य करते हुए वर्तमान समय में क्रिया आधारित गतिविधि करते हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने में छात्र छात्राओं के पूर्व ज्ञान को नवीन ज्ञान से जोड़ते हुए उन्हें उन्नति की ओर अग्रसर करने हेतु प्रेरित किया।

बोर्ड परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत 

कक्षा में ,प्रथम स्थान आकाश तेकाम 81.7%,द्वितीय स्थान अभि मिश्रा 80.5%,तृतीय स्थान प्रियम मांडेल और आरव राव 79.5

Related Articles

कक्षा में भूमि तेकाम ने 83.16 %

स्थानीय परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा।

संस्था प्रमुख श्रीमती रुचि पाण्डेय ने छात्र छात्राओं को अंकसूची के साथ पुरस्कार देते हुए सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं को भी सील्ड उपहार देकर सम्मानित करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि पूर्ण मनोयोग से परिश्रम करने वाले छात्र छात्राएं जीवन में कभी असफल नहीं होते हैं। सफलता निश्चित रूप से उन्हें मिलती है। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ संस्था प्रमुख श्रीमती रुचि पाण्डेय ने किया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!