A2Z सभी खबर सभी जिले की

बसंतोत्सव 2026 : सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़

शांतिपूर्ण बसंतोत्सव – सुरक्षित मनावर।। आगामी बसंत पंचमी से पहले आरएएफ व पुलिस का नगर में फ्लैग मार्च।।




रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597



मनावर। जिला धार।। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर व्यापक स्तर पर शासन प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। आगामी 23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण मनावर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है। इसी क्रम में नगर में रैपिड एक्शन फोर्स आरएएफ के 200 से अधिक जवानों द्वारा मनावर पुलिस के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नगर के सभी वार्डों से गुजरा जिसमें स्थानीय पुलिस बल शामिल था।

107 आरएएफ के सेकेंड कमांडेंट मनीष म्हाले ने फ्लैग मार्च का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका लक्ष्य जनता में सुरक्षा व्यवस्था कायम और जनता के प्रति विश्वास पैदा करना मुख्य है। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। श्री म्हाले ने बताया कि जिले में उनका अनुभव हमेशा अच्छा रहा है। यहां के लोग आपसी सद्भाव से त्योहार मनाते आए हैं।

मनीष म्हाले ने आम जनता से भी अपील की वे शोशल मीडिया की अफवाहों से बचें। शांति बनाए रखें और अपने -अपने त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि कुछ असामाजिक तत्व अपने नगर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप जनता को उनके बहकावे में नहीं आकर अपने त्योहार खुशी से मनाना होगा।

साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में आरएएफ की चार कंपनियां धार जिले में तैनात हैं। चार अन्य कंपनियां जल्द ही पहुंचेंगी। धार के साथ जिले के धरमपुरी, गंधवानी, मनावर थाना सहित जिले के कई अन्य संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी फ्लैग मार्च निकाले जाएंगे। इस दौरान आज मनावर में फ्लैग मार्च के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस फ्लैग मार्च के दौरान आरएएफ डिप्टी कमांडेंट के उपेंद्र असिस्टेंट कमांडेंट निंदी बाबू, मनावर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ब्रजेश कुमार मालवीय और मनावर थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल फ्लैग मार्च में एक मौजूद रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!