

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। पिछले एक पखवारे से पड रहे कोहरे का विपरीत असर फसलों में नजर आने लगा है। धूप के नदारत होने से गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। इससे किसान चिंतित हो उठा है।
गत एक पखवारे से कोहरे के साथ सर्दी का सितम जारी रहने से फसलों में विपरीत असर पड़ने लगा है। धूप के गायब होने से गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि कोहरे के कारण मटर, मसूर, अरहर की फसले बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। कोहरे के साथ पड़ रही भीषण सर्दी विपरीत प्रभाव डाल रही है।
कृषि रक्षा इकाई के तकनीकी सहायक अजित कुमार शुक्ला ने बताया कि किसान गेहूं की फसल में एनपीके 1919 को छिड़काव करें। धूप खिलते ही पीलापन दूर हो जाएगा और गेहूं की फसल ग्रोथ करके हरि हो जाएगी। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। एनपीके 1919 पाउडर का घोल बनाकर छिड़काव करना है। यह बहुत ही असरदार है। यह फसल को पुनः प्राकृतिक रूप में ला देगा।