A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा — 1.86 करोड़ माताओं-बहनों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल योजना की सौगात

दिवाली के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की करोड़ों माताओं और बहनों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के लोकभवन में एक भव्य समारोह के दौरान मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल योजना का शुभारंभ करेंगे।

 

इस योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी लगभग 1.86 करोड़ महिलाओं को प्रति वर्ष दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार की यह पहल त्योहारी सीजन में महंगाई से राहत देने के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देगी।

Related Articles

 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि “प्रदेश की माताएं और बहनें ही परिवार की धुरी हैं, उन्हें आर्थिक बोझ से मुक्त कर स्वच्छ और सम्मानजनक जीवन देना सरकार की प्राथमिकता है।”

 

इस योजना से लाखों परिवारों को दिवाली पर “रौशनी के साथ राहत” दोनों मिले गी

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!