A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :कस्बे में बंदरों का आतंक: कमरे में सो रहे दो मासूमों पर हमला, घायल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के मोहल्ला पूर्वी तरौस स्थित छोटा अलाव के पास शनिवार सुबह बंदरों के आतंक का खौफनाक नजारा देखने को मिला। कमरे में सो रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार मुशीर उद्दीन की 9 वर्षीय पुत्री मरियम परवीन और 5 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हुसैन घर के कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड घर में घुस आया और दोनों बच्चों को काटकर घायल कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह बंदरों को भगाया।

Related Articles

घटना के तुरंत बाद परिजन दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज कराया गया। बच्चों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कस्बे में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों का झुंड आए दिन घरों में घुसकर हमला कर रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!