A2Z सभी खबर सभी जिले की

कानून व्यवस्था को लेकर विधायक देवीसिंह शेखावत ने आईजी से की मुलाकात

बानसूर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चर्चा

विधायक देवीसिंह शेखावत ने बानसूर विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय पाल लांबा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और गंभीर मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

 

विधायक ने थानों में पुलिस बल की कमी, गश्त की प्रभावशीलता और लंबित मामलों की त्वरित जांच जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की। आईजी ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

विज्ञापन

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!