
बानसूर कस्बे के डीआर हॉस्पिटल के सभा कक्ष में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर भाजपा सरकार के गठन और सुवेन्दु अधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण करने पर उत्साह जताया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. डीआर यादव द्वारा किया गया। डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सशक्त भाजपा, विजय भाजपा” के संकल्प के साथ सभी को एकजुट होकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाकर राजस्थान में भाजपा सरकार को दोबारा रिपीट कराना है। इसके लिए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना से अभी से जनसंपर्क शुरू करना होगा।

कार्यक्रम में राजस्थान सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू शर्मा, यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षक नेता गोकुल चंद्र यादव, सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता रोहिताश यादव, किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता हवा सिंह चौधरी, राजस्थान शिक्षक नेता पंडित गोविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र-राज्य की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।