A2Z सभी खबर सभी जिले की

लाइन पुलिस उपाधीक्षक रक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित

छापेमारी करने गयी पूर्णिया पुलिस की टीम को ड्यूटी में रहते हुए सहयोग नहीं करने का है आरोप

लाइन पुलिस उपाधीक्षक रक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित

छापेमारी करने गयी पूर्णिया पुलिस की टीम को ड्यूटी में रहते हुए सहयोग नहीं करने का है आरोप

जहानाबाद। जिले के लाइन पुलिस उपाधीक्षक रक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसका कारण एक साल पुराने मामले में जब वे कटिहार में पोस्टेड थे तो उस दौरान छापेमारी करने गयी पूर्णिया पुलिस की टीम को ड्यूटी में रहते हुए सहयोग नहीं करने का है। गृह विभाग ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए यह आदेश जारी कर दिया है।

Related Articles

कटिहार में अपनी पोस्टिंग के दौरान छापेमारी करने गई पूर्णिया पुलिस टीम को ड्यूटी में रहते हुए सहयोग नहीं करने के आरोप में जहानाबाद के लाइन डीएसपी धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बिहार सरकार गृह विभाग आरक्षित शाखा द्वारा दिए गए आदेश में यह कार्रवाई लगभग 1 वर्ष पूर्व के मामले में की गयी है, जब लाइन डीएसपी धर्मेंद्र कुमार डीएसपी कटिहार में तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 के पद पर कार्यरत थे।

वर्तमान में धर्मेंद्र कुमार पुलिस उपाधीक्षक रक्षित जहानाबाद में कार्यरत हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत पूर्णिया पुलिस टीम को छापेमारी में असहयोगात्मक रवैया के खिलाफ अनुशासन और पुलिस मैनुअल का पालन नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गयी है। डीएसपी के विरुद्ध निर्गत आरोप की गंभीरता को देखते हुए सरकारी सेवक के नियमावली के तहत आदेश निर्गत करने की तिथि से निलंबन की कार्रवाई की गयी है। निलंबन के बाद पुलिस पदाधिकारी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय पटना निर्धारित किया गया है। जहानाबाद एसपी अपराजिता लोहान ने डीएसपी के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि डेढ़ वर्ष पुराने मामले में निलंबन की कार्रवाई की गयी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!