
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
डीग जिले के कस्वा कामां कामवन धाम में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा केदारनाथ की पावन स्थली झिरी बिलोंद में बाबा केदारनाथ के पावन प्रांगण में जगन्नाथ मंदिर भागवत कमेटी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दिनांक 14 अगस्त 2025 गुरुवार से परमपूज्य कथा व्यास पण्डित श्री रामजीलाल शास्त्री जी की रसमयी वाणी से किया जा रहा है। दूसरे दिन की कथा में व्यास जी द्वारा महाभारत का प्रसंग, बड़ों का सम्मान करने से आयु विद्या यश व बल की वृद्धि होती है प्रभु नाम की महिमा, कलयुग का प्रभाव व राजा परिक्षित कथा आदि के प्रसंग का वर्णन किया गया साथ ही भागवत कथा के श्रवण से मानव की संपूर्ण परिवार के साथ आगामी सात पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है उन्हें बार बार के इस जीवन चक्र से मुक्ति मिल जाती हैं। भागवत कमेटी के व्यवस्थापक हरी कुम्हेरिया ने बताया कि मुख्य यजमान के रूप में गोविन्द खंडेलवाल द्वारा पूजा अर्चना कर दूसरे दिन की कथा का आरम्भ हुआ कथा के दौरान कथा में भक्ति रस की धारा बह रही है हम सभी को भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। नजदीक के गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन कथा सुनने के लिए पधार रहे हैं।