A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

डीडीयू से गोल्ड मेडल प्राप्त कर नीलम ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के हरिटोला वॉर्ड के रामआशीष मद्धेशिया की बिटिया नीलम मद्धेशिया ने मुरलीधर भागवत लाल महाविद्यालय मथौली में परस्नातक में गृह विज्ञान विषय से प्रथम स्थान प्राप्त की थी जिसके लिए आज गोरखपुर विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रशस्ति पत्र और गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके लिए घर ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का महौल बना हुआ है। नीलम के पिता का कहना है आज के समय में समाज बेटा का महत्व अधिक देता है वही मेरी बिटिया ने मेरा ही नहीं बल्कि क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय का नाम रोशन किया है आज हमे अपने बिटिया पर गर्व है।उक्त अवसर पर क्षेत्र वासियों का शुभकामनाएं देने के लिए तांता लगा हुआ है ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button