A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

पत्नी से विवाद में युवक ने चाकू से खुद पर किया प्रहार।

गंभीर हालत में परिजनो ने पहुंचाया सी एच सी, गम्भीर स्थिति देख डाक्टर ने सैफई किया रेफर।

*मैनपुरी/बरनाहल*– मैनपुरी जनपद के कस्बा बरनाहल में जीनियस स्कूल के पास मास्टर वाली गली में एक नवविवाहिता दंपत्ति अपने निजी मकान में रहकर गुजर बसर कर रहे थे। पत्नी रवीना से आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर घरेलू कलैस होती रहती थी। 13 अप्रैल दिन शनिवार को मामला इतना बड़ा की युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिया अपने ऊपर ही चाकू से प्रहार कर दिया। शनिवार के दिन जब घरेलू कलेस हुई तो विवाहिता रवीना ने अपने घर फिरोजाबाद जाने का फैसला कर लिया और दोपहर में टेक्सी बुला कर अपने घर को निकाल गई। युवक मुइनुद्दीन पुत्र पप्पू निवासी बरनाहल इस टेंशन को बर्दाश्त न कर सका और अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला कर तेज धारदार चाकू से पहले अपने गले पर प्रहार करता है और फिर पेट में भी कई वार कर लेता है। यह देख परिजनो के पेरो तले जमीन खिसक गई तुरंत युवक को लेकर सी एच सी बरनाहल पहुंचे। जहा प्राथमिक उपचार देते हुए डाक्टर ने सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था नियंत्रित कर जॉच शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button