मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनहमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमारतनथल में 26 सितंबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणीखेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहाससेवा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर मनावर से आगे बढ़ी बाइक यात्रामनावर पहुंची ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्राहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनहमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमारतनथल में 26 सितंबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणीखेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहाससेवा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर मनावर से आगे बढ़ी बाइक यात्रामनावर पहुंची ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*हलीम शेख हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

*हलीम शेख हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार*
WhatsApp Facebook

#पांच दिनों में सभी आरोपी सलाखों के पीछे#

महुदा। महुदा थाना क्षेत्र के चर्चित हलीम शेख हत्याकांड का महुदा पुलिस ने उन्द्रेदन करते हुए मामले के मास्टरमाइंड मृतक हलीम शेख के मंझले पुत्र इस्तियाक शेख को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि घटना के महज पांच दिनों के भीतर हत्या में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 13 जून की संध्या महुदा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुलटांड़ जाने वाली पक्की सड़क के किनारे सुनसान स्थान पर झाड़ियों में एक व्यक्ति का गर्दन कटा शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। मृतक की पहचान भुरूंगिया निवासी 63 वर्षीय हलीम शेख के रूप मेंहुई। घटना के संबंध में मृतक के दामाद शेख महमूद के लिखित आवेदन पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध महुदा थाना कांड संख्या 34/2026, धारा 103 (1) एवं 238 (बी) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज करई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अर्धक्षक के आदेश तथा ग्रामोण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाघमारा) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठनकिया गया। एसआईटी ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस ने पहले शेख शहबाज तथा एहसान शेख निवासी भुरूंगिया बस्ती को गिरफ्तर कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके बाद मामले की गहन जांच में सामने आया कि मृतक का पुत्र शेख इस्तियाक ही हत्या की साजिश का मुख्य सूत्रधार था। पुलिस ने उसे 18 जून कोगिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महुदा पुलिस निरिक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि शेख इस्तियाक ही इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड था और उसकी योजना के तहत ही घटना को अंजाम दिया गया था।। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं, जिनमें हीरो स्प्लेंडर मेटरसाइकिल (संख्या खर 10-उछ-7623), वीवो एवं ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सना कपड़ा। महुदा थाना प्रभारी के लगातार छापेमारी और अनुसंधान के परिणमस्वरूप सभी आरोपियों की गिरप्तारी संभव हो सकी। इस संबंध में थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक ने बताया कि बरामद सामग्रियों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।