

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।11 जनवरी मौदहा में रविवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे संगठित अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध लगातार हो रहे हमले मंदिरों को निशाना बनाए जाने, महिलाओं और बच्चों के साथ हो रही बर्बरता एवं भय के कारण वहां से हिंदुओं का जबरन पलायन अत्यंत चिंताजनक है । इसके बावजूद केंद्र सरकार कोई ठोस और निर्णायक कार्रवाई नहीं कर रही है। मौजूदा परिस्थितियों में भारत सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है इससे अत्याचारियों का मनोबल बढ़ रहा है। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मांग की गई है कि भारत-बांग्लादेश के सभी व्यापारिक एवं कूटनीतिक संबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाने चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही बिजली की आपूर्ति पर रोक लगाई जाए। अडानी समूह द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही बिजली की आपूर्ति पर भी तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए ताकि किसी भी निजी या कॉर्पोरेट लाभ के लिए भारत की नैतिक जिम्मेदारियों से समझौता न हो।बाग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में विशेष संरक्षण दिया जा रहा है जिससे कि बांग्लादेश में भारतीय हिंदुओं के विरुद्ध नफरत और हिंसा को बढावा मिल रहा है। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री को तत्काल स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के नगर अध्यक्ष गुलाम मुहम्मद, आदित्य प्रजापति, त्रिलोक सिंह, मोहम्मद साबिर, सुनील शिवहरे सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।