A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेइन्दौरउज्जैनखरगोनदेवासदेशधार्मिकनासिकपुणेबड़वानीमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईहरदा

धुले में तेली समाज वधू-वर पालक सम्मेलन का सफल आयोजन

धुले…(अनिलकुमार पालीवाल द्वारा)

यहाँ तेली समाज के वधू-वर पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस भव्य तेली समाज परिचय सम्मेलन को समाज के सभी तिळवण तेली समाजबंधुओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला।

सम्मेलन के दौरान योग्य युवक-युवतियों की जानकारी देने वाले वधू-वर परिचय पुस्तिका का प्रकाशन किया गया।

 

Related Articles

कार्यक्रम की अध्यक्षता धुले महानगरपालिका के पूर्व शिक्षण सभापति श्री संदीप महाले ने की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रा. अरविंद जाधव सर सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।

 

इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित विधायक श्री राघवेंद्र उर्फ रामदादा पाटिल भदाने ने भावी वधू-वरों को शुभकामनाएँ देते हुए समाज में एकता और प्रगति का संदेश दिया। साथ ही, खानदेश तेली समाज मंडल धुले–नंदुरबार–जलगांव जिला द्वारा आयोजित इस उत्कृष्ट और अनुकरणीय उपक्रम की हार्दिक प्रशंसा की।

 

इस सम्मेलन में खानदेश, उत्तर महाराष्ट्र के विभिन्न भागों के साथ ही सीमावर्ती गुजरात और मध्यप्रदेश से भी अनेक वर-वधू एवं उनके माता-पिता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!