http://मोहरसिंह नोहर जिला हनुमानगढ़ राजस्थान। नोहर शहर के वार्ड नंबर 33 और 34 में जारी सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। सड़क निर्माण निरीक्षण के दौरान मोहल्लेवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व सहयोग दिया। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से चेयरमैन प्रतिनिधि सिकंदर टाक ,पूर्व पार्षद गुलफाम हातम,यूसुफ , रुस्तम हिंद ,बबलू सहित वार्ड के अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे। वार्ड वासियों ने सड़क निर्माण के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सड़क बनने से आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। चेयरमैन प्रतिनिधि सिकंदर टाक ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्य इसी तरह निरंतर गति से जारी रहेंगे। अखंड भारत न्यूज नई दिल्ली से मोहरसिंह की रिपोर्ट।