
शाहजहांपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित 43वीं श्री बाबा भगत जी स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार विश्नोई (IPS), पुलिस अधीक्षक, कोटपूतली-बहरोड ने अध्यक्षता की।
इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने राष्ट्रीय खेल हॉकी का जीवन में महत्व के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हॉकी न केवल एक खेल है, बल्कि यह जीवन के मूल्यों को भी सिखाती है। हॉकी में अनुशासन, टीम वर्क और मेहनत की भावना हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

समापन समारोह के दौरान विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने विजेता टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
