A2Z सभी खबर सभी जिले की

अयोध्या में 18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला! पूरी रात गांव में मचा हड़कंप—मौत हत्या या आत्महत्या? 

अयोध्या में 18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला! पूरी रात गांव में मचा हड़कंप—मौत हत्या या आत्महत्या?
अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र के सीवन गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर एक पेड़ पर 18 वर्षीय युवती का शव लटका मिला। मृतका की पहचान मोहनी रावत, पुत्री राम प्रकाश रावत, निवासी सीवन के रूप में की गई है।

परिजनों के अनुसार, मोहनी सोमवार शाम शौच के लिए बाहर गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। पहले परिवार वालों ने सोचा कि वह किसी पड़ोसी के यहां होगी, लेकिन जब लंबे समय तक कोई पता नहीं चला तो तलाश शुरू की गई। उसी दौरान गांव की सीमा के पास एक पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव लटका हुआ मिला।

शव दिखाई देने के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों में इस मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, जबकि कुछ ग्रामीण हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।

सूचना मिलने पर पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

Related Articles

पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसके सभी पहलुओं पर बारीकी से काम किया जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियाँ जोड़ने का प्रयास जारी है।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!