A2Z सभी खबर सभी जिले की

उपार्जन कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक, खरीदी प्रगति की समीक्षा

उपार्जन कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक, खरीदी प्रगति की समीक्षा

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जिले में गेहूं उपार्जन कार्य को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 27 अप्रैल को उपार्जन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में DSO, तीनों खरीदी केंद्रों के समिति प्रबंधक, नोडल ऑफिसर एवं ऑपरेटर के साथ-साथ जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक उपस्थित रहे। इस दौरान उपार्जन कार्य की वर्तमान स्थिति, व्यवस्थाओं और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 18 किसानों के द्वारा 677 क्विंटल गेहूं का विक्रय किया जा चुका है। यह प्रगति संतोषजनक मानी गई, साथ ही इसे और गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान तीनों केंद्रों के खरीदी प्रभारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करें, रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता रखें तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और समयबद्ध भुगतान की व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा ने कहा कि उपार्जन कार्य शासन की प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!