

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सरीला हमीरपुर।कस्बा निवासी सुशीला ने बताया कि शानवी (5) पुत्री वीरपाल सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 5 में पढ़ती है। स्कूल गाडी से घर के पास सरीला ममना मार्ग पर कालिका देवी मंदिर के पास स्कूल गाड़ी ने सड़क पर उतार कर चली गई। जैसे ही छात्रा घर की तरफ जा रही थी। तभी सरीला की तरफ रफ्तार जा रहे तेज बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। हमीरपुर जा रहे एसडीएम बलराम गुप्ता ने घायल अवस्था मे बच्ची देखा तुरंत अपनी गाड़ी में बैठा कर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ प्रियंक मिश्रा ने बताया कि सिर में चोट व पैर में फैक्चर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रैफर किया गया है।
