A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:लोडर में आग लगने से सामान जलकर खाक

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

कुरारा,हमीरपुर।थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के पास मथुरा से न्यायालय हमीरपुर ट्रान्सफर में आ रहे

लिपिक का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। दमकल दस्ते ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों का गृहस्थी का सामान जल गया है।क्षेत्र के सिमरा गांव में न्यायालय हमीरपुर के लिपिक का घर गृहस्थी का सामान लोडर में लेकर जाते समय अज्ञात कारण से आग लग गई। जिससे सब सामान जल कर राख हो गया। आग की जानकारी होने पर ग्रामीणों व चालक ने

Related Articles

पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया । तथा ग्रामीणों ने दमकल दस्ते को

सूचित किया तब दमकल दस्ते ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया।

जनपद मथुरा न्यायालय से ट्रांसफर होकर लिपिक पद पर रायबरेली निवासी

सौरभ बाजपेई हमीरपुर न्यायालय अपना गृहस्थी का सामान लोडर में लादकर हमीरपुर आ रहे थे। कुरारा थाना

क्षेत्र के मिश्रीपुर ग्राम पंचायत के मजरा सिमरा में अचानक पीछे लदे सामान में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई।

जब रास्ते से लोडर निकला तो लोगों ने चिल्ला कर आगजनी की जानकारी दी।

लोडर चालक अखिलेश प्रजापति निवासी खरौंज ने बताया कि पीछे सामान में आग लगने की जानकारी

ग्रामीणों से मिली । सौरभ बाजपेई ने बताया गृहस्थी के सामान में एक बाइक स्प्लेंडर, इनवर्टर, ए सी , सोफा,

बेड, अलमारी, आदि घर गृहस्थी का सामान था। उन्होंने सामान की कीमत

ढाई लाख रुपए बताया है। पीड़ित अपनी

कार से पत्नी सहित पीछे चल रहे थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!