

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कस्बे के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत शेख़ चांद बाबा रह० का चार दिवसीय सालाना उर्स मुबारक सोमवार को कुल की फातिहा व कव्वालियों की महफ़िल के साथ सम्पन्न हुआ। सोमवार को उर्स के अंतिम दिन सुबह बाबा के आस्ताने में कुरानख्वानी हुई जिसके बाद सुबह 10 बजे से कुल की महफ़िल सजी जिसके बाद दोपहर में फातहा हुआ जिसके बाद लंगर खिलाया गया जो देर शाम तक जारी रहा। वहीं उर्स के तीसरे दिन रात में शानदार महफ़िल-ए-सिमां का आयोजन हुआ जिसमें कर्नाटक से आए मेहमान कव्वाल हाजी मुराद आतिश ने ‘मोहम्मद के जैसा कोई नहीं’ अपना सुपरहिट कलाम पढ़कर महफ़िल में चार-चांद लगा दिए। जिसपर श्रोताओं ने जमकर दाद दी। इस दौरान हजारों की संख्या में अकीदतमंदों का जनसमूह कुल की फातिहा में उपस्थित हुआ। उर्स के समापन के बाद कमेटी अध्यक्ष लतीफ अहमद उर्फ बच्चा नेता ने सभी कमेटी सदस्यों सहित मोहाल वासियों का शुक्रिया अदा किया।

