A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेशचित्रकूटदेश

SP चित्रकूट द्वारा मतगणना डियूटी लगे अधिकारी/कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये

SP चित्रकूट द्वारा मतगणना डियूटी लगे अधिकारी/कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये


चित्रकूट 3 जून 2024

SP चित्रकूट द्वारा मतगणना डियूटी लगे अधिकारी/कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट
शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी उमेशचन्द्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की उपस्थिति में मतगणना डियूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण की ब्रीफिंग की गयी । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को कहा गया कि सभी अपनी-अपनी डियूटी पर समय से पहुचेंगे, कोई भी अधिकारी/कर्मचारी डियूटी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करेगा । सभी अधिकारी/कर्मचारी अपना-अपना डियूटी कार्ड लेकर डियूटी पर पहुंचेगे । गर्मी को देखते हुये सभी सावधानी रखें तथा समय-समय पर पानी पीते रहें । सभी कर्मियों के लिये नास्ता, पानी व खाने की व्यवस्था की गयी है, कोई अपना डियूटी पॉइन्ट नहीं छोड़ेगा । 100 मीटर के अन्दर किसी भी प्रकार के वाहन न जाने दिये जायें । सभी निर्धारित पार्किंग में ही अपना वाहन खड़ा करेंगे । कोई भी पुलिस कर्मी अपना मोबाइल फोन मतगणना स्थल के अन्दर नहीं ले जायेगी । मतगणना डियूटी में जनपद के लगभग 500 पुलिस कर्मी तथा 01 कम्पनी सीपीएमएफ व 01 कम्पनी पीएसी की डियूुटी लगायी गयी है ।
इस दौरान एडीएम न्यायिक राजेश कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी सदर सौरभ यादव, उपजिलाधिकारी राजापुर प्रमोद झा, उपजिलाधिकारी मानिकपुर पंकज वर्मा, उपजिलाधिकारी मऊ राकेश कुमार पाठक क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल, क्षेत्राधिकारी मऊ जय करन सिंह, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चुनाव सेल प्रभारी प्रदीप कुमार यादव, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!