A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकौशाम्बी

चचेरे भाई ने बालिका के प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी, गंभीर – कौशांबी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम हुई घटना, पुलिस ने केस दर्ज कर बालिका को मेडिकल कालेज में कराया भर्ती

चचेरे भाई ने बालिका के प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी, गंभीर

कौशांबी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम हुई घटना, पुलिस ने केस दर्ज कर बालिका को मेडिकल कालेज में कराया भर्ती

संवाददाता: प्रभाकर मिश्र/अखंड भारत न्यूज़

कौशाम्बी रिश्तों को कलंकित करने वाली एक दर्दनाक घटना शनिवार को सामने आई है। जहां चचेरे भाई ने अपनी तीन वर्षीय चचेरी बहन को बहाने से नलकूल ले जाकर वहां उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। बालिका दर्द से छटपटाई लेकिन हैवान बन चुके भाई को तरस नहीं आया। आरोपी के चंगुल से बचकर घर पहुंची बालिका ने पिता से आप बीती बयां की तो पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर बालिका को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

Related Articles

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि शनिवार शाम उसकी तीन वर्षीय बेटी घर के समीप खेल रही थी। इस दौरान रिश्ते में चचेरा भाई लगने वाला युवक बेटी को बहाने से अपने नलकूप की ओर ले गया। वहां उसने बेटी के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। बेटी दर्द से तड़पी लेकिन आरोपित अपनी मनमानी करने के बाद ही माना। घर पहुंची बालिका के पेट में तेज दर्द उठा तो वह तड़पने लगी। स्वजन से पूछताछ में आपबीती उसने बताया। इस पर रात को ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपित मंगल उर्फ सिद्धार्थ पुत्र भोला सिंह के खिलाफ गंभीर धारा में केस दर्ज कर लिया है। बालिका को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!