A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

*कतरास में नव वर्ष पर लिलोरी मंदिर में पूजा करने और कतरी नदी का सौंदर्य देखने जुटते हैं लोग*

मनोज कुमार चौहान की रिपोर्ट,,,,(अखंड भारत न्यूज़)

कतरास:नवी आशा और संभावनाओं के साथ लोग नव वर्ष का स्वागत करते हैं। नया साल सुख-समृद्धि लेकर आए इसके लिए लोग पूजा-पाठ करते हैं। नव वर्ष पर कतरास के सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण सिद्ध पीठ में मां लिलोरी मंदिर साल के पहले दिन सुबह से लोगों की भीड़ जुटने लगती है। मां नीलकंठ वासिनी के दर्शन के बाद ही लोगे नए साल का शुभारंभ करते हैं। मंदिर के पुरोहित सिंटू बनर्जी बताया कि नव वर्ष के पहले दिन सुबह 5:30 बजे से ही मां के पूजा पाठ एवं दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट जाती है ताकि पूरे साल खुशहाल रहें। नव वर्ष पर मां लिलोरी मंदिर के समीप ही कतरी नदी बहती है जो वहां का सौंदर्य और बढ़ा देती है। श्रद्धालु लोग इस नदी में स्नान, हाथ-पैर धोने के अलावा और भी अलग-अलग तरह के कार्यक्रम को पूरा करते हैं।

लुभाती है कतरी नदी की कलकल धारा

Related Articles

कतरी नदी की कलकल धारा लोगों को खूब लुभाती है। लोग काफी देर तक खड़े होकर इसे निहारते हैं जिससे सात सुरों के संगीत का एहसास होता है। लोग आम दिनों में भी आकर काफी शांति महसूस करते हैं। लोग इस नदी के किनारे भी पिकनिक मनाते हैं। इस वर्ष बारिश अच्छी होने से नदी अपने चरम सौंदर्य पर बह रही है।

अमृत योजना पार्क

लिलोरी मंदिर

अमृत योजना पार्क भी बना पिकनिक स्पॉट

लिलोरी मंदिर के बगल में नगर निगम का अमृत योजना पार्क में भी सैलानियों की भीड़ जुटती है क्योंकि अब यह पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होता जा रहा है। लिलोरी मंदिर से सटे इस पार्क में बच्चों के लिए टॉय ट्रैन, जंपिंग झूला, मिकी माउस, बड़ा झूला भी लगाया जा रहा है। पार्क में शौचालय तथा पानी की व्यवस्था के साथ पेड़ों के नीचे बैठने की अच्छी व्यवस्था की गई है। हालांकि टॉय ट्रेन एवं फाउंटेन बंद रहने के कारण सैलानियों एवं बच्चों को काफी मायूसी होती है। अमृत योजना पार्क में शौचालय टूटे पड़े हुए है. कई जगह गंदगी दिखाई दे रहे थे। पार्क के देखरेख के लिए नगर निगम के ओर से 13 लोगों की नियुक्ति की गई है जिसमें 10 महिला व पुरुष सफाई कर्मी है दो नाइट गार्ड एवं एक केयरटेकर रखा गया है। पार्क में 10 रूपये इंट्री शुल्क रखा गया है। हालांकि सैलानियों का कहना है कि पार्क में जैसी व्यवस्था रहनी चाहिए वह व्यवस्था नहीं मिल रही है जिसके कारण हमें थोड़ी मायूसी होती है। पार्क के केयरटेकर अर्जुन महतो ने कहा जल्द फाउंटेन व टॉय ट्रेन को ठीक कर लिया जायेगा। पार्क में आने वाले सैलानियों को कोई परेशानी नहीं होगी। हर दिन स्कूल के बच्चे पार्क में आकर आनंद उठा रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!