
कोटपूतली – साईबर सैल की त्वरित व प्रभावी कार्यवाही से एक पीड़िता को राहत मिली है। श्री देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी साईबर सैल संदीप यादव मय टीम ने पीड़िता खुशी अरोड़ा की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए पीड़िता के साथ हुए कुल साईबर फ्रोड राशि 86,839 रुपये को रिफण्ड करवाया गया।