

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के एहजी गांव में एक 45 वर्षीय महिला ने बेटे की लंबे समय से चल रही बीमारी के तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि महिला चंदा लगभग दो साल से बेटे की बीमारी को लेकर मानसिक तनाव में चल रही थी। परिजनों ने जब महिला को फांसी के फंदे से लटका देखा तो तुरंत उसे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए।
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।