

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में डायल 112 में तैनात एक सिपाही पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि डायल 112 में कार्यरत सिपाही रामवीर ने उसके साथ अभद्रता की और जबरन अपने साथ चलने का दबाव बनाया।
महिला का कहना है कि जब उसने सिपाही रामवीर का विरोध किया तो उसने उसके पति को पिटवाने की धमकी दी और मारपीट कराने का भी आरोप लगाया गया है। घटना से आहत महिला ने जलालपुर थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला के अनुसार तहरीर दिए हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पीड़ित परिवार में नाराजगी है।
यह मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी डंडा गांव का बताया जा रहा है। वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग आरोपित सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।