
रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत Mob.No.9179977597
‘हरे कृष्णा’ के लगे जयकारे…..
रिमझिम बारिश में हजारों भक्तों ने खींचा रथ
ढोलक की थाप, झांझर और मंजीरे की झंकार पर जमकर थिरके श्रद्धालुजन…

मनावर | (जिला धार) आज बुधवार की शाम को पहली बार जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर नगर में जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। यात्रा सिंघाना मार्ग स्थित बंकनाथ नाथ अटल दरबार मंदिर से प्रारंभ हुई।
अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के संस्थापकाचार्य कृष्णकृपा मूर्ति श्रीमद् अभयचरणाविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के सानिध्य में सकल हिंदू समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया।
रथयात्रा के भव्य रथ में भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी विराजमान रहे। ब्रह्मांड पुराण के अनुसार, रथारूढ़ भगवान जगन्नाथ के दर्शन मात्र से प्राणी जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाता है।
5 बजे रिमझिम बारिश के बीच शुरू हुई यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस बंकनाथ मंदिर पहुंची। नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, बड़ी तादाद में श्रद्धालुजन रथ की डोर को खींचने के लाभार्थी बने।

तीन किलोमीटर की यात्रा निकाली गई।जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य आगवानी श्रद्धालुजनो द्वारा की गई। पूरे मार्ग पर भक्तों ने हरे हरे राम हरे हरे कृष्णा के जमकर जयकारे लगाए। भक्ति भाव से ढोलक की थाप, झांझर और मंजीरे की झंकार पर जमकर थिरके। यात्रा मार्ग पर ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। शहर के लोग भगवान की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। यात्रा का समापन महाआरती के साथ हुआ।
