मध्यप्रदेश

नगर निगम द्वारा संचालित प्रोजेक्टों मे रूचि नहीं लेने वाले कंसल्टेंट कंपनियों को करें ब्लैकलिस्ट- श्री दुबे

कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय-सीमा में करें पूरा- अपर मुख्य सचिव श्री दुबे

नगर निगम द्वारा संचालित प्रोजेक्टों मे रूचि नहीं लेने वाले कंसल्टेंट कंपनियों को करें ब्लैकलिस्ट- श्री दुबे

कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय-सीमा में करें पूरा- अपर मुख्य सचिव श्री दुबे

Related Articles

लापरवाही बरतने पर सहायक यंत्री की दो वेतन वृद्धि रोकने के दिए निर्देश

जिला पंचायत में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव ने विभागीय कार्यो एवं गतिविधियों की समीक्षा कर प्रगति लानें अधिकारियों को दिए निर्देश

कटनी (06 फरवरी) – अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय दुबे ने नगर निगम में संचालित प्रोजेक्ट्स को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय-सीमा में पूर्ण करनें के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि कार्य इस प्रकार किए जाएं कि दूसरे लोग तारीफ करें। श्री दुबे नें अमृत योजना और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यो में हीला-हवाली करने वाली कंसल्टेंट कंपनियों और ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान तदाशय के निर्देश दिए।

इस मौके पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, अपर आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास श्री शिशिर गेमावत, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, उपसंचालक श्री नीलेश दुबे एवं प्रमुख अभियंता नगरीय विकास एवं आवास मौजूद रहें।

लंबित परियोजनाओं को शीघ्र करें पूर्ण

अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ए.एच.पी घटक की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त सुश्री परिहार ने बताया कि एएचपी घटक के तहत प्रेमनगर खिरहनी बस्ती में 1444 आवास पूर्ण कर लिये गए हैं, जिसमें 1412 लोगों का पंजीयन किया जाकर 733 लोगों को अब तक अधिपत्य भी प्रदान किया जा चुका है। शेष पर कार्यवाही प्रगतिरत है। इस दौरान एएचपी घटक के तहत बिलहरी मोड़ झिझरी फेस-2 में निर्माणाधीन भवनों के संबंध में जानकारी दिये जानें पर अवर मुख्य सचिव द्वारा शेष आवासों को शीघ्र पूर्ण कराकर पात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होनें अमृत योजना 1.0 के तहत सीवरेज एंड सेप्टेज मैनेजमेंट प्रोजेक्ट तथा अमृत 2.0 वाटर बॉडी रिज्युविनेशन एवं वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट, पाइपलाइन विस्तार एवं सीवर प्रोजेक्ट की भी विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को योजना में गति लाकर निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करनें के निर्देश दिए।

दो वेतन वृद्धि रोकनें के निर्देश

अपर मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंचना विकास योजना के तहत कटाएघाट में हनुमान मंदिर से कटाएघाट मोड़ तक रिवर फ्रंट के तहत कराये जा रहे कार्यो में लापरवाही करनें तथा कार्य की मॉनिटरिंग नहीं करनें पर नगर निगम के सहायक यंत्री सुनील सिंह की दो वेतन वृद्धि रोकने केनिर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि कोताही बरतने वाले कर्मियों की जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाए।

राजस्व वसूली का दिया टारगेट

अपर मुख्य सचिव ने नगर निगम के राजस्व वसूली कार्य में कम प्रगति पर गहन असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने वसूली की समीक्षा के दौरान कहा कि जो लोग आवासीय रहवास का टैक्स दे रहे हैं लेकिन अब उन भवनो में व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो गई है। उनसे व्यवसायिक टैक्स वसूला जाय। साथ ही कर संग्राहकों से आवासीय व व्यावसायिक भवनों का सत्यापन कराकर प्रमाण पत्र लिया जाय।

आईईसी गतिविधियॉ बढायें

स्वच्छ भारत मिशन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान विगत वर्ष की रैंकिंग मे सुधार के नजरिये से व्यापाक आईईसी गतिवधियां संचालित करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव द्वारा शहर को वाटर प्लस सर्टिफिकेट की उपलब्धि दिलानें हेतु सीवर लाईन नेटवर्क के कार्य में गति लानें तथा नागरिकों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देने हेतु जोनवार, वार्डवार और कॉलोनीवार नागरिकों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देनें हेतु स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को प्रेरित करनें के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान नगर पंचायत कैमोर में डोर- टू -डोर कचरा संग्रहण करनें की कार्यवाही करनें तथा नागरिकों के मध्य स्वच्छता गतिविधियां आयोजित करनें के निर्देश दिए। उन्होने इस बार कैमोर नगर परिषद को स्वच्छता सर्वेक्षण मे फाईव स्टार रैंकिंग दिलाने के लिए जुटनें के निर्देश दिए।

विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव श्री दुबे द्वारा नगर निगम के अमीरगंज स्थित एम.एस.डब्लू प्लांट का निरीक्षण कर प्लांट में पडे लीगेसी वेस्टके निष्पादन कार्य में तेजी लाने के साथ ही प्लांट में निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर प्लांट पहुंचनें वाले कचरे की निगरानी करनें के निर्देश दिए। माधवनगर में निर्माणाधीन 7.50 एम.एल.डी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुए शेष कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करनें हेतु निर्देशित किया गया। वहीं बिलहरी मोड़ झिंझरी फेस -1 में प्रधानमंत्री अवास योजना के निर्माणाधीन भवनों के निरीक्षण की कुल लागत निर्मित भवनो की संख्या आदि की जानकारी ली जाकर कार्य में गति प्रदान करें शेष कार्य को शीध्र पूर्ण करनें सहित बस स्टैंड स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम परिसर का निरीक्षण प्रस्तावित लायब्रेरी एवं कैफेटोरिया एवं आडिटोरियम में अन्य विकास कार्यो के प्रस्ताव तैयार करानें के निर्देश दिए। इस दौरान अपर मुख्य सचिव नें बस स्टैंड परिसर का भी निरीक्षण किया।

क्रमांक-614/85

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!