A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

मतदाताओं को जागरूक करने रीठी में निकली पिंक वाहन रैली

थाने परिसर में दिलाई गई शपथ

कटनी,रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI M.P.

लोकसभा चुनाव में शत् प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशन पर जिले भर में विविध आयोजन किये जा रहे है। जिसके लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार सुबह जिले के साथ-साथ रीठी जनपद मुख्यालय में भी पिंक दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया।

नारी शक्तियों ने दो पहिया वाहनों में सवार होकर तख्तियों पर लिखे स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। इस वाहन रैली में सारे काम छोड़ दो सबसे पहले बोट के नारे भी लगाए गए। पिंक वाहन रैली रीठी के भटवा मोहल्ला स्थित बाईपास से शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस थाना पहुंची। जहां तहसीलदार प्रियंका चौरसिया, सीईओ चंदूलाल पनिका, थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र, विकास खंड शिक्षा अधिकारी अनिल चक्रवर्ती की उपस्थिति में सभी ने बिना किसी भय व प्रलोभन के शत् प्रतिशत वोट डालने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पिंक कलर के परिधानों में महिलाओं सहित स्थानीय ग्रामीणों व अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!