

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा ।हमीरपुर। 06 मार्च मौदहा कस्बा में शुक्रवार को आधा दर्जन स्थानों में मटकी फोड़ होली का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ कर पुरस्कार जीते हैं।
बताते चलें कि मौदहा कस्बा क्षेत्र के गांवों में सोमवार को होलिका दहन किया गया। इसके तीसरे दिन यानि कि बुधवार और गुरुवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों की होली व फागों का आनंद लिया है। शुक्रवार को कस्बे में मटकी फोड़ होली का आयोजन किया गया। जिसमें मली कुआं चौराहा,थाना चौराहा, , देवी चौराहा, मथुरा मंदिर, मंगी पुरवा और क्योंटरा मोहल्ला सहित आधा दर्जन स्थानों पर मटकियां बांधी गई थीं।इनको फोड़ कर इनाम जीतने वाली युवाओं की कई टोलियां मानव पिरामिड बनाकर घंटों तक मटकी फोड़ने का प्रयास करते रहे और अंत में विजेता टीमों ने सफलता हासिल कर ईनाम अपने नाम कर लिया है।

वहीं इस मौके पर उमड़ी भारी भीड़ और होलियारों की हुड़दंग में शांति और सुरक्षा को देखते हुए एसडीएम कर्ण वीर सिंह , पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे हैं।