A2Z सभी खबर सभी जिले कीराजस्थान

पाकिस्तान के रावलपिंडी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के जिला अस्पताल में एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया है. डॉक्टरों के अनुसार, महिला और सभी बच्चे स्वस्थ हैं.

पाकिस्तान के रावलपिंडी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के जिला अस्पताल में एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया है. डॉक्टरों के अनुसार, महिला और सभी बच्चे स्वस्थ हैं.लंबे ऑपरेशन के बाद हुआ चमत्कार

 

जानकारी के अनुसार, महिला को प्रसव पीड़ा के चलते गुरुवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक लंबे ऑपरेशन के बाद, महिला ने छह बच्चों को जन्म दिया. इनमें चार लड़के और दो लड़कियां हैं. सभी बच्चों का वजन दो पाउंड से कम है. फिलहाल बच्चों को निगरानी के लिए ICU में रखा गया है.

 

Related Articles

लाखों में एक होता है ऐसा मामला

 

डॉक्टरों का कहना है कि लाखों लोगों में से किसी एक को ही एक साथ छह बच्चे होते हैं. इस मामले में भी डिलीवरी सामान्य नहीं थी और कई जटिलताएं थीं.खुशी से झूमे डॉक्टर और स्टाफ

 

इस चमत्कार के बाद अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ बेहद खुश हैं. डॉक्टरों का कहना है कि भगवान की कृपा से माँ और बच्चों की जान बच गई.

 

क्या होते हैं सेक्सटुपलेट्स?

 

सेक्सटुपलेट्स एक ही जन्म में पैदा हुए छह बच्चों के समूह को कहा जाता है. यह एक दुर्लभ घटना है और रिपोर्ट्स के अनुसार, 4.7 अरब लोगों में से केवल एक को ही सेक्सटुपलेट्स होते हैं.

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!