

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर।कस्बे में 24 नवंबर, सोमवार को बिजली आपूर्ति एक घंटे के लिए बाधित रहेगी। 132 केवी पावर हाउस में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक 33 केवी बस सेक्शन दो में मरम्मत कार्य के कारण यह व्यवधान होगा।
विद्युत पारेषण खंड के अधिशाषी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि इस दौरान पावर हाउस से जुड़े सभी उद्योग नगरी के फीडरों के साथ-साथ सुमेरपुर, सिसोलर, पौथिया, पारा रैपुरा और लघु डाल नहर सहित कुल 11 फीडरों की आपूर्ति ठप रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से इस अवधि में सहयोग बनाए रखने की अपील की है।