

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। नवीन गल्ला मंडी के जल निकासी का नाला दबंग द्वारा बंद कर दिया गया है।इससे बरसात का पानी अंदर भरा रहने से मंडी की सभी सड़क ध्वस्त हो गई है। मंडी सचिव के पत्राचार के बाद भी जल निकासी के प्रबंध नहीं हो रहे हैं।
कस्बे की नवीन गल्ला मंडी का पानी नाले से निकलकर कस्बे की तरफ आता है। कस्बे की तरफ मंडी के बगल में हाईवे किनारे एक दबंग का व्यापारिक प्रतिष्ठान है। इस दबंग ने मिट्टी पुराई कराकर गल्ला मंडी की जल निकासी को पूरी तरह से रोक दिया है। इस वजह से बरसात का पानी अंदर ही भरा रहता है। जल निकासी नहीं होने से मंडी की सड़कें पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान मंडी की सभी सड़कों को चकाचक किया गया था। महज एक वर्ष में यह बुरी तरह से ध्वस्त हो गई है। मंडी सचिव ब्रजेश निगम ने बताया कि जल निकासी के इंतजाम कराने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर चुके हैं। परंतु समाधान नहीं हो सका है।