A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:फैक्ट्री के आसपास खडे होने वाले ट्रक दे रहे हादसे को दावत

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। कच्चा माल लेकर सीमेंट फैक्टरी में आने वाले ट्रकों के हाईवे किनारे खड़ा होने से हमेशा हादसे का खतरा मंडराता रहता है। यातायात माह होने के बावजूद प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। इससे ट्रक चालकों के हौसले बुलंद है।

खूनी हाईवे 34 के किनारे उद्योग नगरी के आगे प्रेम नगर के समीप एक सीमेंट फैक्ट्री संचालित है। इस सीमेंट फैक्ट्री में कच्चा माल लेकर सैकड़ों ट्रक प्रतिदिन यहां आते हैं। फैक्टरी के अंदर ट्रकों की पार्किंग नहीं होने के कारण यह बाहर हाईवे किनारे खड़े होकर हादसों को न्योता देते हैं। बता दें कि प्रेम नगर के आसपास का क्षेत्र दुर्घटना बाहुल्य है। यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं और कई लोग जान से हाथ धो बैठे हैं। इसके बाद यहां पर हाईवे के दोनों तरफ भारी वाहन खड़े होने से रोकने में प्रशासन नाकामयाब है। पिछले एक सप्ताह से हाईवे के ऊपर दोनों तरफ ट्रकों की लंबी लाइन लगने से राहगीर परेशान है। दैनिक यात्री दीपक कुमार,संतोष कुमार, रमेश सिंह, आकाश,सत्यम सिंह, राजू,चंद्रपाल, राजाभैया, मनोज कुमार आदि ने बताया कि सीमेंट फैक्टरी के सामने दोनों तरफ ट्रकों को खड़ा होने से हाईवे के ऊपर बेहद कम जगह बचती है, जिससे।खतरे के आसार बढ़ जाते हैं। जरा सी चूक होने पर हादसा हो जाता है। सीमेंट फैक्टरी के मैनेजर अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि कच्चा माल लेकर आने वाले ट्रक समय से पूर्व आकर बाहर खड़े हो जाते हैं। इससे समस्या पैदा होती है। यह ट्रक चालकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग प्रशासन से कर चुके हैं। पीटीओ चंदन पांडे ने बताया कि शनिवार को 27 ट्रकों के चालान किया हैं। फैक्टरी प्रबंधन एवं ट्रांसपोर्ट मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है। जल्द ही उनके साथ बैठक करके जागरूक किया जाएगा। उसके बाद भी अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!