
टीओपी–2 थाना प्रभारी राकेश कुमार ने नव वर्ष पर आयोजित की लिटी–चोखा पार्टी
एसपी रिश्मा रमेशन रही मुख्य अतिथि, पुलिस और मीडियाकर्मी बने सहभोज के सहभागी




मेदिनीनगर (पलामू): नव वर्ष के स्वागत से पूर्व शनिवार देर शाम टीओपी–2 थाना परिसर में थाना प्रभारी राकेश कुमार की ओर से एक विशेष लिटी–चोखा पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पलामू की पुलिस अधीक्षक रिश्मा रमेशन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में जिले के कई पुलिस अधिकारी, विभिन्न थानों के प्रभारी, और सैकड़ों मीडियाकर्मी शामिल हुए। सभी ने गोइठा की आँच पर देसी घी में बनी स्वादिष्ट लिटी और पारंपरिक चोखा का आनंद लिया। पार्टी का माहौल दोस्ताना और उत्साहपूर्ण रहा।
थाना प्रभारी राकेश कुमार द्वारा आयोजित इस पहल की सभी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की। इसे पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर संवाद और आपसी सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना गया।
कार्यक्रम की सफलता में टाइगर मोबाइल के जवान आरक्षी राकेश सिंह, सहायक जवान जयंत दुबे सहित कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने अपनी योगदान से आयोजन को यादगार बना दिया।