
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर पांढुर्णा भाजपा ने जताया शोक
भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने व्यक्त की शोक संवेदना
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुश्री सुरभि खंडेलवाल के असामयिक एवं हृदयविदारक निधन पर पांढुर्णा भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुश्री सुरभि खंडेलवाल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उनके शोकाकुल परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
श्री मोहोड ने आगे कहा कि इस दुखद घड़ी में पांढुर्णा जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।