A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :अज्ञात कारणों के चलते अधेड ने लगाई फांसी 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। अज्ञात कारणों के चलते अधेड ने घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली निवासी कुलदीप उर्फ़ दीपू(45)पुत्र सुभाष चंद्र ने बुधवार देरशाम अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हडकंप मच गया और पडोसियोँ द्वारा उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दे दी गई है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि अभी उन्हें ऐसे मामले की जानकारी नहीं है। मृतक गांव में ही झोला छाप क्लीनिक चला कर परिवार चलाता था और अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। घर में हुई इस घटना से परिजनों मेँ कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!