A2Z सभी खबर सभी जिले कीबिहारराजनीतिसारन
Trending

जन सुराज पार्टी ने छपरा विधानसभा से पूर्व मेजर एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह को बनाया प्रत्याशी

सेना और प्रशासनिक सेवा का अनुभव अब जनसेवा के लिए समर्पित — जयप्रकाश सिंह ने कहा, “छपरा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाना मेरा संकल्प”

छपरा सारण से डॉ देशराज बिक्रांत की रिपोर्ट 

छपरा। जन सुराज पार्टी ने छपरा विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने पहले प्रत्याशी के रूप में पूर्व मेजर एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह को मैदान में उतारा है। पार्टी के इस निर्णय ने स्थानीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दिया है।

कटहरी बाग स्थित व्यवसायी कृष्ण कुमार वैष्णवी के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जयप्रकाश सिंह ने कहा कि वे जन सुराज पार्टी के विजन के साथ जनता के बीच आए हैं। उन्होंने कहा,

“यदि जनता मुझे अवसर देती है, तो छपरा को जाम, जलजमाव और गंदगी से मुक्त कर एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाऊंगा।”

Related Articles

उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे न केवल एक सैनिक अधिकारी रहे, बल्कि एक संवेदनशील आईपीएस अधिकारी के रूप में भी उन्होंने जनता के लिए काम किया। उन्होंने कहा,

“मैंने छपरा के युवाओं और छात्रों को शिक्षा में मार्गदर्शन दिया है। यहीं पला-बढ़ा हूं और अब इसी मिट्टी के लिए कुछ लौटाने का समय आया है। मेरे पास अभी दो वर्ष की सेवा शेष थी, लेकिन मैंने स्वेच्छा से आईपीएस पद से त्यागपत्र देकर जनसेवा का मार्ग चुना।”

“जनता अब विकास की राजनीति को तरजीह दे रही है”

जयप्रकाश सिंह ने भरोसा जताया कि जनता अब जाति और संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा,

“मुझे विश्वास है कि छपरा की जनता मुझे एक मौका जरूर देगी, और मैं अपने अनुभव और ईमानदारी के बल पर इस क्षेत्र को एक नई पहचान दिलाऊंगा।”

जन सुराज पार्टी का स्पष्ट विजन: पारदर्शिता और विकास

प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि जन सुराज पार्टी का उद्देश्य साफ-सुथरी राजनीति, पारदर्शिता, और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देना है। जयप्रकाश सिंह की उम्मीदवारी पार्टी की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें अनुभवी, जमीनी और ईमानदार नेतृत्व को जनता के सामने लाने पर जोर दिया गया है।

नया चेहरा, नई उम्मीद

जयप्रकाश सिंह ने कहा कि वह सिर्फ राजनीति करने नहीं, बल्कि एक जनांदोलन को नेतृत्व देने आए हैं। उनकी उम्मीदवारी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो सेवा और अनुभव के साथ राजनीति में बदलाव की चाह रखते हैं।

इस अवसर पर जन सुराज पार्टी के सारण एवं वैशाली प्रभारी विश्वास गौतम, जिला पार्षद नीरज कुमार सिंह, व्यवसायिक संघ के कृष्ण कुमार वैष्णवी, मोहम्मद कलामुद्दीन समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

छपरा विधानसभा प्रत्याशी पूर्व मेजर एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह
छपरा विधानसभा प्रत्याशी पूर्व मेजर एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!