भरतपुर – भरतपुर जिले के खेड़ली मोड़ क्षेत्र में पथैना गाव के तालाब में डूबे 25 वर्षिय राजबीर के शव को एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के किनारे सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन प्रशासन के कानों पर कभी जूं तक नहीं रेंगी”।
प्राप्त जानकारी अनुसार पथैना निवासी खुशीराम अपने बेटे राजवीर (25) के साथ श्मशान घाट से घर लौट रहा था कि रास्ते में तालाब पार करते समय राजवीर का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया। बेटे राजवीर को बचाने के लिए पिता खुशीराम भी पानी में कूद गया लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी राजवीर का पता नहीं चल सकने की वजह से उसकी जान नहीं बच पाई।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया लेकिन समय पर टीम के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने खेड़ली-नगर मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना के घंटों देर बाद SDRF टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद राजवीर का शव तालाब से बाहर निकालकर उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।