A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस की ठोकर से बाइक सवार दो की मौ**त

बस की ठोकर से बाइक सवार दो की मौ**त

बस की ठोकर से बाइक सवार दो की मौ**त

राम जानकी मार्ग के देवदूत डॉ प्रेम त्रिपाठी ने एम्बुलेस को किया फोन

कलवारी। कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित गंगऊपुर के पास प्राइवेट बस और मोटरसाइकिल के आमने-सामने सीधी टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौ**त हो गई।
रविवार की शाम करीब पांच बजे कलवारी थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी 32 वर्षीय शिवचरन पुत्र भोरई प्रसाद व 28 वर्षीय राणा प्रताप पुत्र रणविजय गायघाट से अपने घर की तरफ आ रहे थे अभी भी वे राम जानकी मार्ग स्थित गंगऊपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही प्राइवेट बस ने उन्हें सीधा टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही दोनों लोगों की मौत हो गई। प्राइवेट बस लखनऊ से धनघटा संचालित होना बताया जा रहा है।
जानकारी होने पर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले आए जहां चिकित्सकों ने मृ**त घोषित कर दिया।

*रिपोर्टर*

Related Articles

*संतोष कुमार*

*अखंड भारत न्यूज बस्ती*

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!