
जुआ ओर सट्टे की रोकथाम पर हुई कार्यवाही पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649
भरतपुर – भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन में लोकल एवं स्पेशल एक्ट के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर कोतवाली और मथुरा गेट थाना पुलिस ने जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ अलग अलग कार्रवाई करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 1130 रुपये नकद, जुआ सामग्री और सट्टा उपकरण जब्त किए हैं। कोतवाली थानाधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलते पाए जाने पर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें शकील पुत्र इकराम निवासी पक्का नाला मंगल पुत्र हुकमचंद निवासी पक्का नाला, गिर्राज पुत्र रूपराम निवासी कोड़ियान मोहल्ला और पुनीत पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी प्रताप कॉलोनी शामिल हैं। पुलिस ने जुआ राशि और उपकरण जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मथुरागेट थानाधिकारी देरावर सिंह भाटी ने बताया कि मंगलवार को एएसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र तुलसी निवासी राजेंद्र नगर के रूप में हुई है। उसके पास से 550 रुपये नकद और सट्टा सामग्री जब्त कर मामला दर्ज किया गया।