

50000 रुपए इनामी बदमाश अरेस्ट..कब्जे से एक पिस्टल 6 जिंदा कारतूस बरामद
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649
भरतपुर – सेवर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपए का ईनामी बदमाश करतार गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक पिस्टल और 6 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। सेवर थानाधिकारी सतीश भरद्वाजबने बताता कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि करतार गुर्जर किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में अजान बांध की पाल पर मौजूद है। सूचना पर सेवर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने त्वरित मौके पर पहुँचकर उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी मोटरसाइकिल लेकर भागने की कोशिश में गिर गया और चोटिल हो गया। तलाशी लेने पर उसके पास अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। आरोपी को इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि करतार गुर्जर ने 27 सितंबर 2025 को अपने साथी महेश गुर्जर, विष्णु गुर्जर और अवतार गुर्जर के साथ मिलकर रूद्रनगर कॉलोनी में डॉ. उमेश उर्फ यश चौधरी पर फायरिंग की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गहन अनुसंधान शुरू कर दिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 11 गंभीर अपराधिक मुकदमे दर्ज है। जानकारी के अनुसार, करतार के खिलाफ सेवर थाने में 6, रुदावल थाने में 2, डीग कोतवाली, उद्योग नगर और अटलबंद थाने में 1-1 मुकदमा दर्ज है। भरतपुर रेंज आईजी की और से आरोपी के ऊपर 50000 रुपए का ईनाम घोषित है।